2 फ़रवरी 2017 - 16:45
इटली में मानवता हुई शर्मसार, जब काला इंसान डूबता रहा और गोरे खड़े हँसते रहे।

गाम्बिया का एक युवक इस शहर की मुख्य नदी में गिर जाता है जो पहले चरण में तो आत्महत्या का मामला लगता है जिसकी कुछ लोगों ने वीडियो भी बनाई है लेकिन मामले का महत्वपूर्ण बिंदु है वेनिसवासियों की इस घटना पर प्रतिक्रया।

गाम्बिया का एक युवक इस शहर की मुख्य नदी में गिर जाता है जो पहले चरण में तो आत्महत्या का मामला लगता है जिसकी कुछ लोगों ने वीडियो भी बनाई है लेकिन मामले का महत्वपूर्ण बिंदु है वेनिसवासियों की इस घटना पर प्रतिक्रया।
रिपोर्ट के अनुसार सैकड़ों लोग खड़े है और नस्लभेदीय टिप्पणी करते हुए कह रहे है कि इस काले को डूबने दो आखिरकार सैकड़ों लोगो की आँखों के सामने एक इंसान डूब जाता है और अपने को सभ्य समझने वाले गोरे अंग्रेज़ हंसते रहे।
इटली सोशल मीडिया में इन दिनों एक वीडियो शेयर हो रही जिसमे एक अश्वेत युवक नदी में डूब रहा है सैंकड़ों लोग जमा है इस विडियो में साफ दिख रहा कि डूबने वाला अपने आपको बचा नहीं सकता सैंकड़ों लोग तमाशा देख रहे है लेकन कोई बचाने कि लिए आगे नहीं आता हाँ बीच बीच में एक आवाज़ गूँज रही है अफ्रीका अफ्रीका। युवक को बचाने के लिए एक लकड़ी फेंकी जाती है लेकिन यह सब युवक की जान बचाने के लिए काफी नहीं है इटली मीडिया साबित करने पर तुली है कि युवक ने आत्महत्या की है।
एक नाव में सवार कुछ लोग चिल्ला रहे है अपने घरों को जाओ डूब रहा है तो डूबने दो पागल है मरने दो।
इस घटना की एक दूसरी वीडियो जो शेयर हो रही है उसमे कुछ पर्यटक युवक को बचाने के लिए जाना चाहते है लेकिन कुछ लोग उन्हें रोक लेते है कि मत जाओ खतरा है। बचाव कर्मियों के पहुंचने तक युवक की मौत हो चुकी थी मरने वाली की पहचान २२ वर्षीय पाते सिबली के रूप में हुई है मृतक दो साल पहले शरणार्थी के रूप में इटली आया था।